RRB JE Answer Key 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर (जेई) सीबीटी 2 की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट के माध्यम से RRB JE Answer Key 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर (जेई) के सीबीटी 2 की परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी, और इसकी उत्तर कुंजी कल यानी 7 जून 2025 को जारी की गई थी। यह उत्तर कुंजी 7 जून से 12 जून 2025 तक सभी आरआरबी वेबसाइट उपलब्ध रहेगी। सभी उम्मीदवारो के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करना आवश्यक है क्योंकि इससे आप अपने अंकों का आंकलन लगा सकते हैं और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का एक तरह से निरीक्षण कर सकते हैं।
RRB JE Answer Key 2025: विवरण
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (जेई) |
नौकरी का स्थान | पूरे भारत मे |
कुल रिक्तियां | 7951 पद |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 अगस्त 2025 |
RRB JE Answer Key 2025:
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने RRB JE के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, CBT-1 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी और कुल प्रश्नों की संख्या 100 थी। इस जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में निम्न लिखित चरण शामिल है: सीबीटी 1, सीबीटी 2, कागजात सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
इस भर्ती उद्देश्य कुल 7951 खाली पड़े पदों को भरना है, जिसमें से रिसर्च और जूनियर इंजीनियर, केमिकल सुपरवाइजर, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 29 अगस्त 2024 तक मांगे गए थे।
RRB JE Answer Key 2025: 12 जून 2025 तक खुली रहेगी चुनौती विंडो
सभी उम्मीदवार 12 जून 2025 तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और उनको चुनौती दे सकेंगे। सभी उम्मीदवारो को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का निर्धारित शुल्क तथा बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
यदि अभ्यर्थी के द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी सही आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क उन्हे वापिस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार को वापिस रिफंड उसी खाते में मिलेगा, जिससे उसने शुल्क का भुगतान किया था। गौरतलब है कि 7 से 12 जून 2025 के बाद किसी भी उम्मीदवार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RRB JE Vacancy 2024: 7,951 पद
- अहमदाबाद – 382 पद
- अजमेर – 529 पद
- बेंगलुरु – 397 पद
- भोपाल – 485 पद
- भुवनेश्वर – 175 पद
- बिलासपुर – 472 पद
- चंडीगढ़ – 356 पद
- चेन्नई – 652 पद
- गोरखपुर – 259 पद
- गुवाहाटी – 225 पद
- जम्मू-श्रीनगर – 251 पद
- कोलकाता – 660 पद
- मालदा – 163 पद
- मुंबई – 1377 पद
- मुजफ्फरपुर – 11 पद
- पटना – 247 पद
- प्रयागराज – 404 पद
- रांची – 167 पद
- सिकंदराबाद – 590 पद
- सिलीगुड़ी – 28 पद
- तिरुवनंतपुरम – 121 पद
RRB JE Answer Key 2025: ऐस डाउनलोड करें जेई की उत्तर कुंजी
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीबीटी 2 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- चरण 1: सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- चरण 2: सभी उम्मीदवारो के सामने होम पेज पर RRB JE Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- चरण 4: स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई उत्तर कुंजी की अवश्य जांच करें।
- चरण 5: आरआरबी जेई की उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
RRB JE Answer Key 2025: Click Here