NIT Silchar Recruitment 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सिलचर की तरफ से ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वेकेंसी के द्वारा कुल 33 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए बी.ई, बी.टेक, बीए, बीएससी, डिप्लोमा होना जरूरी है। सभी योग्य उम्मीदवार जो इस वेकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी एनआईटी की ऑफिसियल वेबसाइट से अपना आवेदन कर सकते है।
इस वेकेंसी के लिए 23 जून से 20 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते है। सभी आवेदक जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वो पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की इस भर्ती के लिए निर्धारित की गयी वेकेंसी, योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया आदि अवश्य चेक कर लें।
NIT Silchar Recruitment 2025: विवरण
संगठन का नाम | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), सिलचर |
पद का नाम | टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस |
नौकरी का स्थान | सिलचर, असम |
कुल रिक्तियां | 33 पद |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2025 |
NIT Silchar Recruitment 2025: योग्यता
इस अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए सम्बंधित ब्रांच से डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। जो कि निम्न प्रकार से है:
डिप्लोमा अप्रेंटिस:
इस भर्ती में डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच से डिप्लोमा पास होना जरूरी है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस:
- इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच से ग्रेजुएट होना जरूरी है। या
- बैचलर डिग्री (केमिस्ट्री, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स) होना जरूरी है।
नोट:
इस भर्ती में सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी डिग्री या डिप्लोमा वर्ष 2020 से लेकर 2024 के बीच पूरा किया होना चाहिए।
वैकेंसी:
दोस्तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की तरफ से 33 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जो की निम्न प्रकार से है:
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग): 07 पद
- सिविल इंजीनियरिंग: 01 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 01 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 01 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 01 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग: 01 पद
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 02 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग): 09 पद
- केमिस्ट्री: 03 पद
- फिजिक्स: 03 पद
- इकोनॉमिक्स: 03 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): 17 पद
- सिविल इंजीनियरिंग: 03 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 04 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 03 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग: 03 पद
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 02 पद
NIT Silchar Recruitment 2025: स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग/गैर-इंजीनियरिंग): ₹9000/-
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): ₹8000/-
चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती में चयन डिप्लोमा, डिग्री में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे, उनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
एनआईटी के द्वारा निकाली गई इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन 23 जून 2025 को जारी किया गया था। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन 23 जून से 20 जुलाई 2025 तक किए जाएंगे।
NIT Silchar Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
सभी उम्मीदवारो की आसानी के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की इस टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं। इस वेकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के सभी चरण यहां पर देखें:
- स्टेप 1 – सबसे पहले आपको एनआईटी सिलचर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- स्टेप 2 – अब सभी उम्मीदवार NIT Silchar Recruitment के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 3 – अब अप्रेंटिस का रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरे।
- स्टेप 4 – अब सभी उम्मीदवार अपनी सभी जरूरी जानकारी और योग्यता आदि को भरे।
- स्टेप 5 – अब नवीनतम फोटो और साइन को अपलोड करें।
- स्टेप 6 – अब सभी उम्मीदवार अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़े: Bank of Baroda LBO Recruitment 2025
FAQs for NIT Silchar Recruitment 2025:
Q.1 NIT Silchar Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से कर सकेंगे?
Ans. इस वेकेंसी के लिए 23 जून 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
Q.2 NIT Silchar Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है।
Ans. इस वेकेंसी के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2025 है।